हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी से जुड़ा मामला

 | 
हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी से जुड़ा मामला

 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार ED की यह रेड रियल एस्टेट कंपनी वाटिका की ओर से की गई हेराफेरी को लेकर की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला गुरुग्राम के चार प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिसमें 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ जमा कराए गए। उन्हें समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही सेल डीड पूरी की गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार इसी मामले में ED ने PMLA की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन जगहों पर छापेमारी की है। इनमें उनका घर, फार्महाउस और ऑफिस शामिल है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था।

2023 में भी पड़ चुकी रेड

मिली जानकारी के अनुसार अगस्त 2023 में सिरसा से पूर्व विधायक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई थी। ED की टीमों ने 21 घंटे तक उनकी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले थे। जानकारी के मुताबिक ED के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित उनके घर और MDLR एयरलाइंस के कार्यालय में एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। Haryana News

सिरसा में बनाया महल

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री व विधायक गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक कांडा के पास करीब 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सिरसा में करीब ढाई एकड़ में उन्होंने अपना महल बनवा रखा है, जिसके अंदर हेलीपैड तक है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार गोपाल कांडा के पिता मुरलीधर कांडा की पृष्ठभूमि RSS की थी। सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले गोपाल कांडा ने दसवीं तक पढ़ाई की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News