जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई ! अमेरिकी नागरिकों से ठगी करके बनाई गई 187 करोड़ की संपत्ति जब्त

 | 
जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई ! अमेरिकी नागरिकों से ठगी करके बनाई गई 187 करोड़ की संपत्ति जब्त

Udaipur Times, Punjab News : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ED के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय ने साइबर ठगी और मनी लांड्रिंग नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 187.13 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर दिया है। ED से मिली जानकारी के अनुसार, यह संपत्ति अवैध काल सेंटर के जरिए विदेशी, विशेषकर अमेरिकी नागरिकों के साथ आनलाइन ठगी करके बनाई गई थी। 

जानकारी के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों में हरियाणा, दिल्ली और गोवा में स्थित फ्लैट, विला, फार्महाउस भी शामिल हैं। Punjab News

ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह कार्रवाई की है। ED ने यह कार्रवाई अमेरिकी जांच एजेंसी FBI द्वारा साझा की गई जानकारी और CBI की ओर से वर्ष 2023 में दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि साइबर गिरोह ने अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता और सरकारी एजेंसियों के नाम पर झांसा देकर लाखों डालर की ठगी की थी। ED की जांच में सामने आया है कि जालंधर में डिजीकम्प्स-द फ्यूचर आफ डिजिटल नाम से अवैध काल सेंटर संचालित किया जा रहा था। Punjab News


तकनीकी सहायता देने का झांसा 

इसमें करीब 36 कर्मचारी कार्यरत थे, जो विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने का झांसा देते थे और उन्हें आइआरएस (इंटरनल रेवेन्यू सर्विस) जैसी एजेंसियों की कार्रवाई का डर दिखाकर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करते थे।

जानकारी के अनुसार इसके बाद पीड़ितों को धनराशि क्रिप्टोकरेंसी में स्थानांतरित करने के लिए उकसाते थे। ED के अनुसार ठगी से प्राप्त रकम पहले क्रिप्टो वालेट में भेजी जाती थी और बाद में शेल कंपनियों के माध्यम से उसे अचल संपत्तियों में निवेश कर वैध बनाने की कोशिश की जाती थी। Punjab News

ED का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News