शिक्षा समाज परिवर्तन का हथियार-आनन्दी

उदयपुर, 29 जून 2019 । जिला कलेक्टर आनन्दी ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का हथियार है। शिक्षा से ही महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य अर्जित किया जा सकता है। शिक्षा से ही आजादी और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। ग्रामीण महिलाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास एक जरूरी कार्य है जिसे विज्ञान समिति अत्यधिक सूझबूझ से कर रही है।

 | 

शिक्षा समाज परिवर्तन का हथियार-आनन्दी

उदयपुर, 29 जून 2019 । जिला कलेक्टर आनन्दी ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का हथियार है। शिक्षा से ही महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य अर्जित किया जा सकता है। शिक्षा से ही आजादी और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। ग्रामीण महिलाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास एक जरूरी कार्य है जिसे विज्ञान समिति अत्यधिक सूझबूझ से कर रही है।

वे आज विज्ञान समिति द्वारा विज्ञान समिति परिसर में आयोजित ग्रामीण महिला चेतना शिविर के वार्षिक उत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने बालिकाओं से क्यों और कैसे पूछने की आदत को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विज्ञान समिति सभी विविध क्षेत्रों-शिक्षा, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, ग्रामीण विकास, छात्रवृत्ति आदि में समर्पित भावना से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में विज्ञान समिति के संस्थापक डाॅ. के.एल. कोठारी ने समिति के 60 वर्षीय उपलब्धियों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष डाॅ. एल.एल. धाकड़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विज्ञान समिति की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया। महिला चेतना शिविर की संयोजिका श्रीमती रेणु भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के बीच मेहन्दी और राखी बनाने की प्रतियोगिताएं हुई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डाॅ. विभा भटनागर ने स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बन्धी जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण की संयोजिका पुष्पा कोठारी ने नवाचार महिला प्रकोष्ठ, वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी दी। सभी सम्भागी महिलाओं को जीवन पच्चीसी, काॅटन बैग और सब्जियों के बीज के पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उपयोगी फलदार पौधे देकर उन्हें रोपने और बड़ा करने की जिम्मेदारी दी। साथ ही सैकण्डरी,सीनियर सैकण्डरी परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त ग्रामीण बालिकाओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। महासचिव प्रकाश तातेड़ ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. प्राची भटनागर एवं मंजुला शर्मा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News