शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या दे दिया अपने पद से इस्तीफा ? जाने वायरल लेटर की पूरी सच्चाई

 | 
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या दे दिया अपने पद से इस्तीफा ? जाने वायरल लेटर की पूरी सच्चाई 

Udaipur Times, New Delhi News : सोशल मीडिया पर तेजी से एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन ये पूरा सच नहीं है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।  सोशल मीडिया पर चल रहा इस्तीफे का लेटर पूरी तरह से फर्जी है। सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे को लेकर वायरल हो रही चिट्ठी फर्जी है और ऐसे ही भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है।
 
नीट (NEET) और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं व पेपर लीक के कारण विपक्ष और छात्र संगठनों द्वारा उनके इस्तीफे की मांग लगातार की जा रही है। विपक्षी नेता राहुल गांधी और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी खुलकर उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, सरकार के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि इन मामलों के लिए मंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, इसलिए उनके इस्तीफे की संभावना काफी कम है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या दे दिया अपने पद से इस्तीफा ?

PM मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात......

पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

Nothing is more important than the welfare and future of our youth!

We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students. 

Those who try to harm the future of our youth will not be spared.

देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News