शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा, PM को चिट्ठी लिख कही ये बात

 | 
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा, PM को चिट्ठी लिख कही ये बात 

Udaipur Times, New Delhi : केंद्र सरकार से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच उन्होंने यह बड़ा फैसला लेने का काम किया है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान ने इसका ऐलान करते हुए साथ में इस्तीफा देने की वजह भी बताई है। New Delhi 

जानकारी के अनुसार अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। New Delhi 

मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। New Delhi मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी CBT मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।"


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News