शिक्षा सचिव सेटेलाइट प्रसारण से करेंगे संस्था प्रधानों से संवाद
प्रदेश के शिक्षा सचिव राज्य के उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों से सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगे।
प्रदेश के शिक्षा सचिव राज्य के उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों से सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगे।
जिला परियोजना समन्वयक भरत मेहता ने बताया कि इस प्रसारण में आदर्श विद्यालयों का संचालन एवं विद्यालय का भौतिक विकास, एसआईक्यूई परियोजना के अन्तर्गत विद्यालय एवं कक्षा स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियां, संस्था प्रधानों एवं हैड टीचर्स की भूमिका, आईसीई योजना-द्वितीय चरण आईसीटी लेब हस्तान्तरण प्रथम चरण, लेब का सुदृढ़ीकरणए शाखा दर्पण- विभिन्न की मॉड्यूल्स की फीडिंग पर आमुखीकरण, ऐकेडमिक लीडर के रूप में संस्था प्रधान की भूमिका, विद्यालय अनुदान राशि का उपयोग, ट्रांसपोंड वाउचर योजना की जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि रमसा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संस्था प्रधानों के साथ सतत संवाद एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
इस संवाद को नियमित एवं सार्थक बनाने के लिए आगामी 6 माह तक राज्य के आईसीटी तृतीय चरण में उपलब्ध सेटेलाइट प्रसारण सुविधा के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों पर निरन्तर प्रस्तुतिकरण किए जाएंगे। उन्होंने समस्त संस्था प्रधान एवं संबंधित विद्यालयों के प्रथमिक कक्षा के प्रभारियों को अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिए।