दो छात्राओं को शैक्षणिक आर्थिक सहायता दी

लायन शशि कंठालिया के सहयोग से दयानंद कन्या विद्यालय आर्य समाज, हिरणमगरी सेक्टर 4 में दो छात्राओ की फीस प्रदान की गई।
 
 | 

उदयपुर 4 दिसंबर 2019। लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा लायन शशि कंठालिया के सहयोग से दयानंद कन्या विद्यालय आर्य समाज, हिरणमगरी सेक्टर 4 में दो छात्राओ की फीस प्रदान की गई।

क्लब अध्यक्ष लायन राजश्री सोमानी ने बताया कि शिक्षा के लिये जरूरतमंद छात्राओं को आगे भी आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। 

इस अवसर पर लायन शशि कंठालिया, लायन आभा लोढ़ा, स्कूल महानंद निदेशक पुष्पा सिंधी, स्कूल संरक्षक डाॅ. अमृतलाल तापड़िया आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News