गिट्स में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति का शैक्षणिक दौरा

गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन.पी. कौशिक का शैक्षणिक दौरा हुआ। कुलपति का स्वागत डायरेक्टर एम.बी.ए. डाॅ. पी.के. जैन व समस्त गिट्स परिवार द्वारा किया गया।

 | 

संस्थान के वाइस प्रिन्सीपल, डीन एकडमिक व इलेक्ट्रीकल इन्जिनियरिंग विभागाध्यक्ष डाॅ. पी.सी. बापना ने बताया कि यह शैक्षणिक दौरा आने वाले शैक्षणिक सत्र के तहत किया गया । इस शैक्षणिक यात्रा में उन्होंने गिट्स के क्लास रूम व लैब सहित पूरे कैम्पस का निरीक्षण करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में गिट्स को जो जिम्मेदारी दी गई हैं वह उसे बखूबी निभा रहा हैं साथ ही उन्होंने गिट्स के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये सोलर कार, ई बाइक व विभिन्न रचनात्मक एवं समाजोपयोगी प्रोजेक्ट की निरिक्षण किये। तथा शिक्षकगणों को विद्यार्थियों से इस तरह के रचनात्मक कार्य कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News