1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डूसिब का EE गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

 | 
1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डूसिब का EE गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के सीमापुरी में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) को सीबीआई ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, शिकायत के आधार पर 19 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अधिकारी ने नंद नगरी-वजीराबाद में रामलीला के लिए जमीन आवंटित करने के बदले 2.50 लाख रुपए मांगे थे। 

वह रकम 2 किस्तों में लेने पर सहमत हुआ था। सीबीआई ने 19 सितंबर को ट्रैप बिछाया और पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते अधिकारी को पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News