शहर में जले नेताओं के पुतले

आज कलेक्ट्री के सामने देहात जिला कांग्रेस, उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने दौसा सांसद किरोड़ीलाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर को बाहर बुलाकर ज्ञापन देने की मांग की।

 | 

शहर में जले नेताओं के पुतले

आज कलेक्ट्री के सामने देहात जिला कांग्रेस, उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने दौसा सांसद किरोड़ीलाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर को बाहर बुलाकर ज्ञापन देने की मांग की।

जानकारी हैं की पिछले दिनों 16 जनवरी को किरोड़ीलाल ने उदयपुर के आदिवासियों की समस्या को लेकर मोर्चा निकालते हुए संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सोंपा गया था। किरोड़ी ने लालसिंह झाला पर आरोप लगाए थे, जिस पर संभागीय आयुक्त ने जाँच के आदेश दिए थे।

शहर में जले नेताओं के पुतले

देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में किरोड़ी पर आरोप लगाया है कि वह आदिवासियों को भडकाने व शहर की कानून व्यवस्थाओं की अह्वेलना कर रहे हैं। देहात कांग्रेस अध्यक्ष लाल सिंह झाला ने ए.डी.एम शहर यासीन पठान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय कालूराम रावत से किरोड़ीलाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

कार्यकर्ताओ ने किरोड़ी द्वारा लालसिंह पर लगाए आरोपों के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा जाँच के आदेश देने का भी विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे, प्रदर्शन में लालसिंह झाला, त्रिलोक पुर्बिया, जिला प्रमुख मधु मेहता के साथ – साथ कई गॉवों के सरपंच व ग्रामीणों की भारी भीड़ उपस्थित थी।

शहर में जले नेताओं के पुतले

सूरजपोल पर सुशिल कुमार शिंदे का पुतला

केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कल भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश में हिन्दू आतंकवाद फैलाने के लिए आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाने का आरोप लगाया था, जिसके चलते आज शहर भा.ज.पा कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चोराहे पर सुशिल कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतला जलाया। इस मौके पर सभापति रजनी डांगी, आर.एस.एस के कार्यकर्ता तथा भा.ज.पा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News