पर्यावरण बचाने के लिए करने होंगे प्रयास

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यपीठ विष्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक षिक्षण प्रषिक्षण महाविद्याल

 | 

पर्यावरण बचाने के लिए करने होंगे प्रयास

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यपीठ विष्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक षिक्षण प्रषिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को विष्व पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं एवं षिक्षकों ने पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ. शषि चित्तोड़ा ने बताया कि ओैद्योगिकरण विकास, नगरीकरण एवं जनसंख्या की अधिकता के साथ-साथ वृक्षों, जलाषयों, नदियों-झीलों, पवृतों तथा खेतीहर पशुओं का तीव्र गति से हास हुआ है। इसके कारण पर्यावरण पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है।

अतः हमें आज से ही व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का कार्य करना होगा इस हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। इस अवसर पर डॉ. प्रेमलता गांधी, डॉ. कैलाष चौधरी, डॉ. ललित शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों ने शपथ ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News