हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्यौहार ईदुलअजुहा(बकरीद) आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद को लेकर जहां समुदाय में उल्लास था, वहीं प्रशासन ने भी इसको लेकर के माकूल इंतजाम किए थे।

 | 
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्यौहार ईदुलअजुहा(बकरीद) आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद को लेकर जहां समुदाय में उल्लास था, वहीं प्रशासन ने भी इसको लेकर के माकूल इंतजाम किए थे।

ईदुलअजुहा के तहत आज शहर की विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। इस मौके पर शहर की पलटन की मस्जिद में भी सुबह 9 बजे विशेष नमाज अदा की गई।

पर्व के मौके पर विशेष नमाज के बाद समुदाय के लोगों ने आपस में एक दुसरे के गले लग बधाइयाँ दी। बाद में समुदाय के लोगों के दवारा घरों में कुर्बानी दी गई और कुर्बानी का तबर्रुक रिश्तेदारों और परिचितों में वितरित किया गया।

पर्व को लेकर आज शहर भर में मुस्लिम समुदाय में खासा उल्लास का माहौल देखा गया। इस पर्व के कई दिन पूर्व से ही कुर्बानी के लिए बकरों की खरीददारी की जा रही थी। ईदुलअजुहा पर पहनने के लिए लोगों ने नए कपड़ों के ऑर्डर भी दिए थे, जिसके चलते टेलर्स कल देर रात तक कपड़े तैयार करने में मशगूल रहे।

ईदुलजुहा के मौके पर नमाज के बाद लोगों ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों की कब्र पर जाकर उन्हें फुल पेश कर फातेहा पढ़ी और उनके लिए दुआएं मांगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News