बारिश की रिम झिम के साथ मना ईद का पर्व
उदयपुर के मुस्लिम समुदाय ने आज खुतबे की नमाज़ के साथ ईद उल फ़ित्र का पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाया। बीती रात से हो रही तेज़ बारिश का दौर सुबह तक नहीं थमा जिसके चलते कई लोगो को ईद की नमाज़ भीगते हुए पढनी पढ़ी।

इबादत, रोज़े और कुरान की तिलावत के साथ रमज़ान के पाक महीना ख़त्म हुआ। ईद की नमाज़ के लिए सेंकडो लोग अल सुबह से चेतक सर्किल स्थित पलटन की मस्जिद पर इखट्टे हुए और नमाज़ के बाद एक दुसरे के गले मिल कर ईद की बधाइयां दी गयी।

बारिश के चलते जहा कुछ लोगो को परेशानी हुई वहीँ ज़्यादातर लोगो ने इसे अल्लाह के नेहमत मान शुक्र अता किया।
फ़ोटो