उदयपुर में मनाई गयी ईद उल अदहा
इब्राहीम नबी का अपने बेटे इस्माइल को ईश्वर पर कुर्बान करने का फैसला और अपने पिता के फैसले को इस्माइल का ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार करना अपने आप में एक मिसाल कायम कर गया । हालाँकि ईश्वर ने अपने प्यारे बन्दे इब्राहीम की इस क़ु

इब्राहीम नबी का अपने बेटे इस्माइल को ईश्वर पर कुर्बान करने का फैसला और अपने पिता के फैसले को इस्माइल का ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार करना अपने आप में एक मिसाल कायम कर गया । हालाँकि ईश्वर ने अपने प्यारे बन्दे इब्राहीम की इस क़ुरबानी को कबूल तो किया पर इस्माइल को मरने नहीं दिया और उसकी जगह एक दुम्बा कुर्बान हुआ। क़ुरबानी, निष्ठा और ईश्वर के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक है, इस्लामिक पर्व ईद उल अजहा।
उदयपुर की तमाम मस्जिदों में आज ईद की नमाज़ अता की गयी, चेतक सर्किल स्थित सबसे बड़ी ईद गाह, पलटन की मस्जिद में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज़-ऐ-खुतबा अता की और ईद के पर्व को हर्षो उल्लास से मनाया । मस्जिद के बहार, नमाज़ के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दुसरे को गले लगा के बधाईयां दी ।
बधाइयों के सिलसिले के साथ मुस्लिम अकीदत-मंदों ने कब्रस्तान जा कर अपने दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी, कई लोग आज बकरे की क़ुरबानी भी देते है, जो ईद उल अदहा की सबसे ख़ास प्रथाओं में से एक है । ईद उल अदहा को सबसे बड़ी ईद माना गया है, जिसे ईद उल कबीर भी कहा जाता है।
साउदी अरब में ईद उल अदहा कल, २६ अक्टूबर मनाई गयी और उसके साथ ही सम्पन्न हुई करोड़ों मुसलमानों की हज ।
उदयपुर में पलटन की मस्जिद के साथ साथ कई और मस्जिदों में नमाज़ ऐ खुतबा पढ़ी गयी ।
उदयपुर टाइम्स की हिंदी टीम की तरफ से तमाम मुस्लिम पाठकों को ईद उल अदहा की हार्दिक बधाइयाँ ।
