ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ

उदयपुर में हजारों मुस्लिम भाइयों ने हर्षोउल्लास के साथ पल्टन मस्जिद और शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर शहर व देश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी।

 | 
ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ

पल्टन मस्जिद में ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा करते नमाज़ी

उदयपुर में हजारों मुस्लिम भाइयों ने हर्षोउल्लास के साथ पल्टन मस्जिद और शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर शहर व देश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ

ईद-उल-अज़हा पर्व समाज और लोगों के कामों के लिए कुर्बानी देने का सन्देश देता है। चेतक सर्किल स्थित पल्टन की मस्जिद में आज सुबह 8:30 बजे ईदगाह पहुंच कर हज़ारों मुस्लिमो ने ईद की नमाज़ एवं खुत्बा पढ़कर एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबादी दी। वहीं ईदगाह पर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की। पुलिस प्रशासन ने ट्रेफिक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम किये।

ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ

उदयपुर की अंजुमन तालिमुल इस्लाम के अनुसार सबसे पहले हाथीपोल स्थित मस्जिद में सुबह 6:45 पर ईद की नमाज़ अदा की गई। इसके बाद कहारवाड़ी, दरखानवाड़ी में सुबह सात बजे, चिल्ले की मस्जिद, मुर्शिद नगर और लोहार कॉलोनी में सवा सात बजे, जामा मस्जिद चमनपुरा, जहांगीरी मस्जिद, वर्मा कॉलोनी में साढ़े सात बजे, छीपा कॉलोनी सवीना, मस्जिद मुल्ला तलाई, सज्जन नगर A ब्लॉक में पौने आठ बजे, सज्जन नगर 80 फिट रोड, रज़ा कॉलोनी, धोली बावड़ी, खाई कब्रस्तान, मस्जिद खारा कुआँ-अंजुमन चौक, कल्लेसात, सिलावटवाडी, आयड़ ईदगाह, आलू फैक्ट्री, चिश्तिया गरीब नवाज़ कॉलोनी, अलीपुरा, मस्तान बाबा दरगाह, फारुख आज़म कॉलोनी, हिरन मगरी, दीवान शाह कॉलोनी, पटेल सर्कल में आठ बजे, खांजीपीर मस्जिद में सवा आठ बजे ईद की नमाज़ अदा की गई, वहीँ गोसिया कॉलोनी, रेहमान कॉलोनी समेत चेतक सर्किल स्थित पल्टन मस्जिद में साढ़े आठ बजे तथा पुराना स्टेशन ईदगाह पर नौ बजे ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की गई।

  ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ

चेतक सर्किल स्थित पल्टन मस्जिद में शहर मुफ़्ती मौलाना मुर्तज़ा साहब ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। हजारों मुस्लिम भाइयों ने हाथ उठा कर अपने वतन हिंदुस्तान में अमन चैन और शांति कायम रहने की दुआ की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी। मौलाना साहब ने कहा कि ईद लोगों को भाईचारे और प्रेम से रहने का सन्देश देती है, सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर प्रेम से रहना चाहिये।

ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ ईद उल अज़हा: एक साथ सज़दे में झुके सिर, दुआओ में उठे हाथ

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News