ईद-उल-अजहा 11 सितम्बर रविवार को
त्याग, बलिदान और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा का त्योहार शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द 11 सितम्बर रविवार को मनायेंगें

त्याग, बलिदान और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा का त्योहार शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द 11 सितम्बर रविवार को मनायेंगें।
शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि रविवार को स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद,बोहरावाडी स्थित मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, मुल्ला तलाई मस्जिद ,सैफी हॉल और अन्य मस्जिदों में सुबह 6-30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी । नमाज के बाद मजलूम-ए-कर्बला मौला इमाम हुसेन और कर्बला के शहीदों की याद में मातम मनाया जायेगा तत्पश्चात् वसीले लिये जायेंगें एवं दुआयें मांगी जायेगी चिशेषरुप से मुल्क में अमन चैन व खुशहॉली के लिये मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की रुह के सवाब के लिये एवं 53 वें दाई-उल-मुतलक रुहानी पैशवा हिज हॉलीनेस डा.सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की उम्र दराजी एवं सेहतो आफियत की दुआए मांगी जायेगी ।
डा. मूमिन ने बताया कि इस दिन सभी लोग अपने अपने घरों में कुर्बानी करेंगें एवं सभी मिलने जुलने वालो एवं सम्बन्धियों में तबर्रुक तकसीम करेंगें। सभी लोग अपने अपने घरों में तरह तरह के व्यंजन बनायेंगें । सभी लोग परस्पर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगें।