ईद-उल-फितर का त्यौहार शुक्रवार को अत्यन्त हर्षोल्लास से मनाया जायेगा

रोजा ,नमाज ,बन्दगी के पवित्र महीने रमजान में 30 रोजा रखने के पश्चात् शि

 | 
ईद-उल-फितर का त्यौहार शुक्रवार को अत्यन्त हर्षोल्लास से मनाया जायेगा

रोजा ,नमाज ,बन्दगी के पवित्र महीने रमजान में 30 रोजा रखने के पश्चात् शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द आज शूक्रवार को ईद-उल-फितर का त्यौेहार अत्यन्त हर्षोल्लास से मनायेंगें ।

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा.बी.मूमिन ने बताया कि स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, मुल्ला तलाई मस्जिद, मोती मगरी, फतह अपार्टमेन्ट , सैफी हॉल , नीमच खेडा में ईद की सामूहिक नमाज प्रातः ठीक 6-10 बजे सुर्योदय के साथ ही ईद की नमाज अदा की जायेगी ।

नमाज के पश्चात् सभी स्थानों पर खुशी की मजलिस आयोजित की जायेगी । जिसमें मदहे व कसीदे पढे जायेंगें । मौला इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद कर मातम मनाया जायेगा । विशेषरुप से 52वें दाई-उल-मुतलक हिज हॉलीनेस डा. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के सेवा एवं मानव कल्याण के लिये कार्यो को याद कर आप के रुह मुबारक के सवाब के लिये दुआयें मांगी जायेगी ।

साथ ही 53 वें दाई-उल-मुतलक सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को तेहनियात अर्ज करते हुए आपकी उम्रदराजी व सेहतो आफियत की दुआयें मांगी जायेगी । अपने मुल्क हिन्दुस्तान की तरक्की और खुशहाली के लिये और विशेषरुप से बारिश के लिये दुआयें मांगी जायेगी ।

डा.मूमिन ने बताया कि नमाज के बाद दिन भर समाज के लोग परस्पर एक दूसरे के घर जाकर और एक दूसरे से पुराने शिकवा गिला को भुलाकर एकदूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगें । सभी घरों शीर खुरमा एवं विशेष पकवान बनाये जायेंगें । छोटे छोटे बच्चों को नकद राशि इग्दी के रुप में दी जायेगी । बच्चों में ईदी पाने की हौड. और उल्लास दिखाई देता हैं ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News