काठियावाड़ी होटल से आठ बाल श्रमिक छुड़वाए

बालश्रम करवाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही
 | 
गोवर्धन विलास स्थित काठियावाड़ी होटल से छुड़वाए गए बाल श्रमिक

उदयपुर 5 दिसंबर 2019।  जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई ने जिले में बाल श्रम करवाने वालो की विरुद्ध कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। 

मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी श्याम सिंह मय टीम एवं आसरा संस्थान ने आयुक्त कार्यवाही कर गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में होटल काठियावाड़ी पर काम करते हुए आठ बालश्रमिकों को बालश्रम करते हुए पाए जाने पर कार्यस्थल से रेस्क्यू करवाया गया। 

वहीँ मौके पर मौजूद काठियावाड़ी होटल के मैनेजर दिनेश गुर्जर को डिटेन किया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के पाए जाने वाले बच्चो के नियोक्ता के विरुद्ध जे जे एक्ट 2015 के तहत कार्यवाही की जावेगी। 

पुलिस ने बताया की बालश्रम से मुक्त करवाए बच्चो को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जायेगा।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News