आठ दिवसीय निःशुल्क विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 03 जनवरी से

नगर निगम उदयपुर एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय निःशुल्क विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर मीरा सामुदायिक भवन, शिवाजीनगर सिटी स्टेशन रोड उदयपुर में दिनांक 03 जनवरी से 10 जनवरी 2016 तक आयोजित किया जायेगा ।

 | 

आठ दिवसीय निःशुल्क विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 03 जनवरी से नगर निगम उदयपुर एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय निःशुल्क विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर मीरा सामुदायिक भवन, शिवाजीनगर सिटी स्टेशन रोड उदयपुर में दिनांक 03 जनवरी से 10 जनवरी 2016 तक आयोजित किया जायेगा ।

महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उदयपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिलाने के उद्धेश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है ।

शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में पाईल्स (मस्सा), भगन्दर (फिस्टूला) एवं फिशर का विशेषज्ञों द्वारा क्षार सूत्र विधि से आपरेशन किया जायेगा । साथ ही श्वास (दमा), खांसी, गठीया, जोईन्ट पेन, फोरजन सोल्डर, साईटिका, स्पोडीलाईटीस, महिलाओें में होने वाले श्वेत प्रदर,रक्त प्रदर, कमर दर्द, माईग्रेन, थाईराईड , पथरी, एसीडीटी, डाइबीटिज, हाईपरटेंशन, निःसन्तानता, मोटापा एवं जीर्ण जटिल रोगों का आयुर्वेद पद्धति से विशेषज्ञों द्वारा उपचार व परामर्श दिया जायेगा ।

साथ ही प्रतिदिन प्रातः 6.30 से 7.30 व सांय 5.00 से 6.00 बजे तक योग विशेषज्ञों द्वारा योगाभ्यास कराया जायेगा व फिजियोथेरेपी के माध्यम से सांय 4.00 से 6.00 बजे तक विभिन्न तरह के जोईन्ट पेन में विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया जायेगा । पाईल्स, फिस्टूला आपरेशन हेतु उदयपुर शहर के किसी भी आयुर्वेद औषधालय में पंजीयन कराया जा सकता है ।

महापौर ने बताया कि शिविर में भर्ती रहने वाले रोगियों को भोजन, दवा व ठहरने की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जायेगी ।

विशेष:- सर्द ऋतु को देखते हुए रोगी अपने उनी कपड़े एवं कम्बल साथ लाए ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News