आठ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 से


आठ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 से

सकल जैन समाज के बैनर तले श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायड़ा (आयड़-केशवनगर) की ओर से श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पद्मप्रभु जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति यज्ञ का आयोजन 19 से 26 अपे्रल तक उदयपुर के सांवलिया गार्डन में होगा। झीलों की नगरी में इस आठ दिवसीय आयोजन के तहत धर्म की गंगा बहेगी। देश भर से संतों, श्रेष्ठीजनों एवं श्रावक-श्राविकाओं का आगमन होगा।

 

सकल जैन समाज के बैनर तले श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायड़ा (आयड़-केशवनगर) की ओर से श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पद्मप्रभु जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति यज्ञ का आयोजन 19 से 26 अपे्रल तक उदयपुर के सांवलिया गार्डन में होगा। झीलों की नगरी में इस आठ दिवसीय आयोजन के तहत धर्म की गंगा बहेगी। देश भर से संतों, श्रेष्ठीजनों एवं श्रावक-श्राविकाओं का आगमन होगा।

श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संजय गुडलिया ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव चार संतों के संघ के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में होगा।

इनमें पट्टाचार्य श्री अनेकांत सागर, सरलमना मुनि धैर्यसागर, मेवाड़ रत्न प्रबल सागर एवं बालयोगिनी आर्यिका रत्न सुभूषणमति माताजी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में हस्तिनापुर जम्बूद्वीप के रविन्द्रकीर्ति स्वामी विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिष्ठाचार्य के रूप में शिरकत करेंगे। संगीतकार भोपाल के संजय कुमार एंड पार्टी समारोह में चार चांद लगाएंगे।

समिति के महामंत्री अनिल कुमार सकरावत ने बताया कि रविवार 19 अप्रेल से आरंभ होने वाले महोत्सव में पहले दिन सुबह 6 बजे गुरु आज्ञा से समारोह की शुरूआत होगी। फिर प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण और नादी मंगल स्थापना का कार्यक्रम होगा। 8 बजे पाण्डाल के उद्घाटन के बाद ध्वजारोहण होगा। ध्वजारोहण प्रकाश गुडलिया करेंगे। आचार्य श्री के प्रवचन के बाद घटयात्रा, वेद शुद्धि मंदिर शुद्धि के बाद मुनि संघ की आहार चर्या होगी। दोपहर में सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा एवं भगवान को विराजमान किया जाएगा।

आरती, प्रवचन एवं सांस्कृ़तिक कार्यक्रम शाम को प्रतिदिन नियमित रूप से होंगे। फिर 20 अप्रेल को दोपहर 1 बजे वास्तु विधान कलश स्थापना व ध्वजा शुद्धि, दोपहर बाद प्रवचन होंगे। 21 को नवदेवता मंडल विधान पूजन, नवग्रह होम, जल होम, शांति होम के बाद दोपहर बाद 4 बजे महाध्वज यात्रा, ध्वज स्थापना होगी। शाम को भेडीतारण, रत्नवृष्टि व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 को सुबह 9.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर बाद माता की गोद भराई होगी। शाम 8 बजे इन्द्र दरबार, तत्वचर्चा, कुबेर द्वारा नगरी रचना, रत्नवृष्टि देवियों द्वारा माताजी की सेवा, स्वप्न एवं गर्भकल्याणक कार्यक्रम होगा।

समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र अदवासिया ने बताया कि 23 अप्रेल को सुबह 6 बजे जन्मोत्सव होगा। जलाभिषेक, शोभायात्रा पाण्डुक शिला की ओर व शांति होम होगा। 24 अप्रेल को सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी। राजदरबार, बत्तीस मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट, पट्टाभिषेक वैराग्य, लोकांतिक देवों द्वारा समर्थन होगा। रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 25 अप्रेल को महामुनि की आहार चर्या व शोभायात्रा के बाद केवल ज्ञान कल्याणयक होगा। समोशरण की रचना की जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार 26 अप्रेल को मोक्ष कल्याणक विधि के बाद लड्डू चढ़ाया जाएगा। विश्व शांति महायज्ञ होगा, भगवान को विराजमान कर कलश व ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही महाशांतिभिषेक होगा।

समिति के मुख्य संयोजक रमेशचंद्र चिबोडिय़ा ने बताया कि महोत्सव में महाराष्ट्र से वीर सेवा समिति के करीब सौ से अधिक सदस्य आएंगे जो सेवा देंगे। पहले दिन निकलने वाले जुलूस में हाथी, बग्घी, घोड़े, ऊंटगाड़ी, बैंड व केसरिया साड़ी में महिलाएं एवं श्वेत वस्त्र में पुरुष शामिल होंगे। मंदिर के आसपास केशवनगर, आयड़, पायड़ा आदि क्षेत्रों में सभी जैन समाज के घरों पर पंचरंगी ध्वजा फहराई गई है। साथ ही भव्य डेकोरेशन किया गया है। पूरे पांडाल में दर्शकों की सुविधा के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। आठों दिन सुबह व शाम करीब ढाई से तीन हजार व्यक्तियों का भोज होगा। चिकित्सा व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।

श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन समाज पायड़ा के अध्यक्ष रमेशचंद्र पद्मावत ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व श्रावक-श्राविकाओं के ठहरने की व्यवस्था अशोकनगर रोड स्थित सुखसागर पैलेस, वासुपूज्य धर्मशाला, केशवनगर स्थित शीतलनाथ धाम, आयड़ स्थित श्रीराम कॉलेज, सामुदायिक भवन बुक हो चुके हैं। साथ ही शहर की कुछ होटलों में भी बुकिंग करवाई जा चुकी है। सारे कार्यक्रम यूनिवर्सिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन में होंगे।

समाज के उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र चिबोडिय़ा ने बताया कि महोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। इनमें श्यामसुंदर अंतरसमान को कार्यालय व्यवस्था, देवचंद सियावत को मुनि सेवा, अरविंद फनावत को पूछताछ व्यवस्था, लोकेश चिबोडिय़ा को जुलूस, डॉ. राजमल लखदार को चिकित्सा, मुकेश गुडलिया को प्रशासनिक, रवीन्द्र सकरावत को पांडाल व्यवस्था, अजीत कोठारी को आवास, वरदीचंद सेमालिया को कलश वितरण, पूरणमल चिबोडिय़ा को भोजन, नरेन्द्र चिबोडिय़ा को पूजन सामग्री, ऋषभ चिबोडिय़ा को यातायात, दीपक चिबोडिय़ा को मंच व्यवस्था एवं जम्बू कुमार दलावत को बिजली व जल समिति का नेतृत्व सौंपा गया है।

महामंत्री नानालाल भगत ने बताया कि महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, किरण माहेश्वरी, सांसद अर्जुन लाल मीणा, विधायक फूलचंद मीणा, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पारस सिंघवी, रजनी डांगी को आमंत्रित किया गया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags