आठ शिक्षक हुए सम्मानित

रोटरी क्लब एलिट द्वारा शिक्षक दिवस पर कल होटल गोरबन्ध में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति पदम दगड़ थे।

 | 

क्लब अध्यक्ष पुनीत सक्सेना ने बताया कि समारोह मेंं कमलेश माण्डावत,श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती धीरज जोशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी पोरवाल, सनबिम स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पूर्णिमा गांगुली, श्रीमती गोपी सालवी,श्रीमती दिव्या शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य कमलेन्द्रसिंह को प्रशस्ति पत्र एंव स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को पदम दुगड़, अध्यक्ष पुनीत सक्सेना ने संबाधित किया। अंत में धन्यवाद सचिव बसन्त सागर ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News