हरियाणा में मानसून के दूसरे चरण में अलनीनो का बढ़ा दबाव ! जाने कब शुरू होगी बरसात ?
Udaipur Times, Haryana Weather : मानसून के दूसरे चरण पर सबसे बड़ा दबाव अलनीनो का होने जा रहा है। इस लिहाज से अगस्त-सितंबर को निर्णायक माना जा रहा है। प्रशांत महासागर में अलनीनो लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे भारत के कई हिस्सों में सूखे की आशंका बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की निगाह अब हिंद महासागर में विकसित होने वाले इंडियन ओशन डाइपोल (आईओडी) पर टिकी है जो अभी न्यूट्रल है, लेकिन सितंबर में यह पाजिटिव हो सकता है। ऐसा हुआ तो अलनीनो की चपेट में आए मानसून को नई ताकत मिल सकती है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के मानसून मिशन कपल्ड फोरकास्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस) के अनुसार आने वाले दिनों में अलनीनो अधिक मजबूत हो सकता है जो मानसून को कमजोर कर सकता है।
अलनीनो से हवाओं की ताकत घटती है और कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रह जाती है। फिर भी मौसम वैज्ञानिकों को राहत की उम्मीद है।
सितंबर तक आईओडी पाजिटिव नहीं हुआ तो होगा सूखे का खतरा
उत्तर-पश्चिम भारत व मध्य भारत में सामान्य से कम वर्षा की आशंका
आज से उत्तर भारत में फिर तेज होगा मानसून: रविवार से मानसून की रेखा उत्तर की ओर बढ़ने सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है। बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा में भी अच्छी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
हरियाणा में कई जिलों में जल्द होगी वर्षा
हरियाणा में कुछ दिनों से मानसून रूठ गया है। रविवार से उम्मीद है कि मानसून फिर सक्रिय होगा और पांच अगस्त तक वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही सूक्ष्म क्षेत्र में वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं। पानी की जरूरत है। कृषि वैज्ञानिकों ने वर्षा को इस समय जरूरी बताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून शनिवार रात से सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके चलते पांच अगस्त तक कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला | न्यूनतम | अधिकतम
अंबाला | 28.4 | 36.7
भिवानी | 25.5 | 35.5
फरोदाबाद | 28.7 | 35.5
गुरुग्राम | 27.4 | 34.9
हिसार | 27.6 | 35.5
करनाल | 27.3 | 33
नारनौल | 26.5 | 34.5
रोहतक | 27.6 | 34.6
तेज वर्षा का येलो अलर्ट: पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला।
पानी नहीं मिलने से फसल पर खतराः कृषि वैज्ञानिकों की माने तो सूक्ष्म क्षेत्र में पानी की काफी आवश्यकता है। पानी नहीं मिलने से फसल पर प्रभाव पड़ रहा है।
