अधेड़ ने लगाई फांसी
हिरण मगरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक अधेड़ ने अपने घर में पंखे से झूलकर खुदखुशी कर ली। मृतक के परिजनो ने पुलिस को सूचित किया व शव को एम.बी अस्पताल लाया गया।
हिरण मगरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक अधेड़ ने अपने घर में पंखे से झूलकर खुदखुशी कर ली। मृतक के परिजनो ने पुलिस को सूचित किया व शव को एम.बी अस्पताल लाया गया।
हिरण मगरी पुलिस ने बताया कि सेक्टर – 5 निवासी मोतीलाल(48) पुत्र चमनलाल ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी बसंती देवी अपने छोटे पुत्र जितेश के साथ किसी काम से बाहर गयी हुई थी। बड़ा बेटा पंकज अपनी दुकान पर था।
पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सुपर्द कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता नही लगा सकी हैं।