चैन स्नैचिंग की शिकार बनी बुज़ुर्ग महिला

शहर में लूटपाट, चोरी चकारी और चैन स्नेचिंग की घटनाए लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में सुबह सवेरे अशोकनगर क्षेत्र में मंदिर से लौट रही 69 वर्षीय एक बुज़ुर्ग महिला की चैन छीनी गई। शहर में लगातार बढ़ती घटनाओ ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है।

 | 

पीड़ित महिला सरस्वती मेहता ने बताया कि वह सुबह शक्ति नगर स्थित जैन मंदिर दर्शन करने गई महिला दर्शन करके वापस घर की तरफ लौट रही थी। शक्ति नगर से आगे बने फुटपाथ पर चलती हुई आ रही थी तभी दो युवक पल्सर मोटर साइकिल पर आए और मोटरसाइकिल आगे खड़ी कर कर दौड़ते हुए पीछे आये व मेरे गले से सोने की चेन खींच कर मुझे गिरा कर भाग गए।

महिला ने बताया कि चेन सोने की ढ़ाई तोले की थी। दोनों युवकों ने चेहरे पर नकाब डाल रखा था जिस वजह से वह उन्हें देख नहीं पाई। वह जब तक संभली और चिल्ला कर लोगों को इकट्ठा किया तब तक वे दोनों बाइक पर बैठकर भाग चुके थे। महिला ने भूपालपूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News