ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत
आज सुबह उदयपुर से अजमेर को जाने वाली पेसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मृत्यु हो गई। महिला का शव प्रताप नगर देबारी ट्रेक पर पोल 102 के पास मिला।
आज सुबह उदयपुर से अजमेर को जाने वाली पेसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मृत्यु हो गई। महिला का शव प्रताप नगर देबारी ट्रेक पर पोल 102 के पास मिला।
सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस को महिला के पास कोई पहचान की वस्तु नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने महिला के परिजनों को तलाशने की कार्यवाही शुरू कर दी है, एंव पुलिस को आशंका हैं कि महिला के पहनावे से वह गमेती समाज की प्रतीत हो रही है।