अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी का चुनाव
अणुव्रत समिति, उदयपुर की वर्ष 2013-15 की नई कार्यकारिणी का चुनाव नारायण सेवा समिति के संस्थापक डा. कैलाश मानव एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में किया गया जिसमें गणेश डागलिया को वर्ष 2013-15 के लिए अणुव्रत समिति, उदयपुर का सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

डागलिया द्वारा अणुव्रत समिति, कार्यकारिणी वर्ष 2013-15 की घोषणा की गई जिसमें अरूण कोठारी से.नि. निदेशक, खान को महामंत्री, डा. कैलाश मानव, शब्बीर के. मुस्तफा, मानिक नाहर, सवाई लाल पोखरना एवं मोहन माखीजा को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सैन को कार्यकारी महामंत्री, सुनिल खोखावत को कोषाध्यक्ष, अशोक राठौड़, वर्द्धमान मेहता, अरविन्द चित्तौड़ा को मंत्री, डा. सुरेन्द्र छंगाणी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक को प्रचार मंत्री एवं जमना लाल दशोरा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
समिति में जैल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी, सुरेन्द्र भटनागर, रोशन लाल चित्तौड़ा, विनोद कच्छारा, अमरीश कुमार, सम्पत बागड़ी, सुबोध कोठारी, राज कुमार सुराणा एवं राज कुमार फत्त्तावत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।