पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

उदयपुर, 12 जून 2019, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन हेतु लोक सूचना 17 जून को जारी की जाएगी तथा मतदा

 | 

पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

उदयपुर, 12 जून 2019, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन हेतु लोक सूचना 17 जून को जारी की जाएगी तथा मतदान 30 जून को होगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव के लिए अधिसूचना 17 जून को जारी होगी। नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 जून को सुबह प्रातः 11 से अपराह्न 3 बजे तक, संवीक्षा 20 को 11 बजे से, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 जून की अपराह्न 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन 21 जून को ही अपराह्न 3 बजे बाद होगा। वहीं मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 30 जून को सुबह 7 से सायं 5 बजे तक होगा व मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर मंगलवार 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वहीं पंच व सरपंच के उपचुनाव के लिए अधिसूचना 17 जून को जारी होगी। 25 जून को सुबह प्रातः 8 से 11 बजे तक नाम निर्देश पत्रों की प्राप्ति, पूर्वाह्न 11.30 बजे से संवीक्षा तथा अभ्यार्थिता वापसी अपराह्न 3 बजे तक की जा सकेगी। वहीं मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 30 जून को सुबह 7 से सायं 5 बजे तक होगा व मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात प्रारंभ होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर जिले में 6 पंचायत समिति सदस्यों, 4 सरपंच एवं 12 वार्ड पंचों के रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News