चुनाव पर्यवेक्षक ने किया उम्मीद्वारों के व्यय लेखों का निरीक्षण
लोकसभा आमचुनाव के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र के उम्मीद्वारों के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण केन्द्रीय व्यय चुनाव पर्यवेक्षक एस.बी.देशमुख ने गुरूवार को किया गया। निरीक्षण में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा ने सर्वाधिक राशि व्यय की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि निरीक्षण में सभी सहायक व्यय पर्यवेक्षक, प्रत्याशी एवं व्यय एजेन्ट उपस्थित रहे। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ प्रत्याशियों ने बैंक से लेन-देन नही करके सीधे ही नकद लेन-देन किया गया। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण में प्राप्त लेखों के आधार पर दो अप्रैल तक प्रथम निरीक्षण में सर्वाधिक 6 लाख 30 हजार 655 रूपये भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा ने व्यय किये है जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा ने 3 लाख 53 हजार 649 रूपये, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के मेघराज ताव$ड ने 38 हजार 768, बसपा के लक्ष्मण भील ने 24 हजार 115, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के गोतम लाल मीणा ने 19 हजार, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रभुलाल मीणा ने 33 हजार, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के लक्ष्मीलाल गमेती ने 28 हजार 415 एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. वेलाराम ने 37 हजार 819 रूपये चुनाव में व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।