हरियाणा में बिजली बोर्ड के SE ने किया सुसाइड, रिटायरमेंट के दिन जहर खाकर दी जान

 | 
हरियाणा में बिजली बोर्ड के SE ने किया सुसाइड, रिटायरमेंट के दिन जहर खाकर दी जान

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा के करनाल निवासी बिजली विभाग के SE (Superintending Engineer) गीतू राम तंवर ने जहर खाकर सुसाइड कर  लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार SE गीतू तंवर का 5 महीने पहले जाटों को लेकर विवादित वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उन्हे सोनीपत में पोस्टिंग के दौरान विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। परिवार का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वह मानसिक दबाव में थे। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक आज SE गीतू तंवर का रिटायरमेंट का दिन था, रिटायरमेंट वाले दिन उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार ने इस मामले में चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि आरोपों की अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उनका शव सुबह DAV स्कूल के पास कार में मिला। परिजनों के अनुसार उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। Haryana News

पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News