हरियाणा में 17 सितंबर को यहां लगेगी बिजली अदालत, शिकायतों का मिलेगा तुरंत समाधान
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल पंचकूला के सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आम उपभोक्ताओ की बिजली से सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु (Chairman), उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा दिनांक 17 सितम्बर, 2026 (वीरवार) को सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक सी.जी.आर.एफ. के कार्यालय फ्लेट नंबर- 520, पॉवर कॉलोनी, पंचकूला में एक सभा आयोजित की जाएगी।
निगम के प्रवक्ता ने जानकारी दी हुए बताया कि इस बैठक में बिजली से सम्बंधित वह समस्याएँ जिनका स्थानीय अधिकारियों (SDOs/XEN) से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं । यहाँ केवल पंचकूला के उपभोक्ताओं की बिजली से सम्बंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा ।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की फोरम के समक्ष निर्धारित समय पर सी.जी.आर.एफ. के कार्यालय फ्लेट नंबर- 520, पॉवर कॉलोनी, पंचकूला में पहुंचकर अपनी बिजली से सम्बंधित समस्याओं एवम् शिकायतों का शीघ्र निपटारा करवाएं । उन्होंने बताया कि इस दौरान विशेषकर बिजली चोरी और कोर्ट केस से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों पर फ़ोरम द्वारा विचार नहीं किया जायेगा ।