करनाल 25 नवंबर : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल शहरी मंडल के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि 26 नवंबर को प्रात : 11 से दोपहर 1 बजे तक उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति शहरी मंडल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के यहां विद्युत सदन, Sector-12 स्थित कार्यकारी अभियंता शहरी मंडल के कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में उपभोक्ता बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय उपमंडल अधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है, समिति के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।