हरियाणा में बिजली विभाग का फोरमैन गिरफ्तार, ₹14 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News, नूंह : हरियाणा पुलिस की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक फोरमैन को ₹14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शौकत, फोरमैन, सब-डिवीजन नागीना, जिला नूंह के रूप में हुई है।
क्या था मामला-
आरोपी ने शिकायतकर्ता से खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 25 HP ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में ₹15 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होने पर SV & ACB यूनिट नूंह ने मामले की जांच करते हुए विधि अनुसार ट्रैप की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर संतराम, SV & ACB यूनिट गुरुग्राम के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी शौकत को शिकायतकर्ता से ₹14 हजार की अवैध रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के संबंध में थाना SV & ACB, गुरुग्राम में FIR संख्या 33, दिनांक 25.08.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा BNS की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान BNSS 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन किया गया।