बिजली विभाग की लापरवाही, बिल चुकता होने के बावजूद भी कनेक्शन काटा

सरकारी विभाग की लापरवाही का एक नमूना आज बस्तीराम जी की बाड़ी में देखने को मिला, जहाँ बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक परिवार को अँधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा है। दरअसल हुआ यूँ की बस्तीराम जी की बाड़ी स्थित गली नंबर 1 के मकान नंबर 4 में रहने वाले एक परिवार की बिजली का कनेक्शन विभाग ने काट दिया। विभाग के अनुसार बिजली का बिल बकाया बताया गया है, जबकि परिवार का कहना है की उसने बिल का भुगतान समय पर चुकता कर दिया है, उनके पास बिल के भुगतान की रसीद भी

 | 

बिजली विभाग की लापरवाही, बिल चुकता होने के बावजूद भी कनेक्शन काटा

देश भले ही डिजिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हो, सरकार शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन सरकारी विभाग और कर्मचारी अपनी लापरवाही और कारगुज़ारी से बाज़ नहीं आ सकता। सरकार को चाहिए की स्मार्ट सिटी बनाये तो स्मार्ट सिटी के सरकरी विभागों के अफसर और कर्मचारियों को भी स्मार्ट बनाने की कवायद की जानी चाहिए।

सरकारी विभाग की लापरवाही का एक नमूना आज बस्तीराम जी की बाड़ी में देखने को मिला, जहाँ बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक परिवार को अँधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा है। दरअसल हुआ यूँ की बस्तीराम जी की बाड़ी स्थित गली नंबर 1 के मकान नंबर 4 में रहने वाले एक परिवार की बिजली का कनेक्शन विभाग ने काट दिया। विभाग के अनुसार बिजली का बिल बकाया बताया गया है, जबकि परिवार का कहना है की उसने बिल का भुगतान समय पर चुकता कर दिया है, उनके पास बिल के भुगतान की रसीद भी मौजूद है।

Click here to Download the UT App

विभाग की लापरवाही के शिकार परिवार के एक सदस्य ने बताया की आज उनका परिवार गलियाकोट स्थित दरगाह में ज़ियारत के लिए गया हुआ था और पीछे से बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। जब उसने विभाग के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत की तो जवाब मिला की अब आपको बिजली विभाग में एप्लिकेशन लगाकर बिल के भुगतान की रसीद प्रस्तुत करनी होगी तब जाकर बिजली की सप्लाई पुनः चालू हो पाएगी। और यह कार्यवाही कल ही संभव है। तब तक परिवार को अँधेरे में ही गुज़र करनी पड़ेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News