बिजली का झंझट होगा जड़ से खत्म, जानें 1 से 2 Ton तक की AC चलाने के लिए कितने KW के सोलर पैनल की पड़ेगी जरूरत ?
Solar Requirement for AC : देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। गर्मी के मौसम में अब राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखे और AC का इस्तेमाल अधिक करते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग AC का प्रयोग करते है, लेकिन इसके कारण बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है।
अब आप बिना बिजली के भी AC चला सकते हैं। लोग बिजली बचाने के लिए अब सोलर एनर्जी को तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। Solar Requirement
आप सोलर सिस्टम से भी AC चला सकते हैं। सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं, जिससे आप दिन के समय AC सहित कई घरेलू उपकरण आसानी से चला सकते हैं। सही क्षमता वाला सोलर सिस्टम लगाने पर बिजली के बिल में बड़ी बचत की जा सकती है।
AC को सोलर पर चलाने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि आपके AC की क्षमता कितनी है और उसके अनुसार कितने KW का सोलर सिस्टम लगवाना पड़ेगा। दरअसल, AC के Ton के अनुसार बिजली की खपत अलग-अलग होती है। Solar Requirement
1 Ton की AC के लिए
1 Ton का AC सामान्य तौर पर लगभग 900 वॉट से 1300 वॉट तक बिजली की खपत करता है। अगर यह इन्वर्टर AC है, तो बिजली की खपत थोड़ी कम हो सकती है, जबकि नॉन-इन्वर्टर AC अधिक बिजली इस्तेमाल करता है। ऐसे AC को सोलर पर चलाने के लिए आमतौर पर 1.5KW से 2KW क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया जाता है। Solar Requirement
इस क्षमता के सोलर सिस्टम में लगभग 4 से 5 सोलर पैनल लग सकते हैं, अगर हर पैनल की क्षमता 400 से 550 वॉट के बीच हो। इसके साथ एक अच्छा सोलर इन्वर्टर और जरूरत पड़ने पर बैटरी भी लगाई जाती है। इससे AC के साथ पंखा, टीवी और कुछ लाइट्स जैसे छोटे उपकरण भी चलाया जा सकता है।
1.5 Ton AC के लिए सोलर सिस्टम
भारतीय घरों में ज्यादातर 1.5 Ton AC का इस्तेमाल किया जाता है। यह AC औसतन 1500 वॉट से 2000 वॉट तक बिजली की खपत कर सकता है। ऐसे AC को सोलर से चलाने के लिए लगभग 2.5KW से 3KW तक का सोलर सिस्टम बेहतर माना जाता है। इस तरह के सिस्टम में आमतौर पर 6 से 8 सोलर पैनल लगाए जाते हैं। Solar Requirement
इसके अलावा हाई-कैपेसिटी सोलर इन्वर्टर और बैटरी बैकअप की भी जरूरत पड़ सकती है। 3KW का सोलर पैनल सिस्टम AC के साथ फ्रिज, कूलर, पंखे, वॉशिंग मशीन और घर के कई अन्य उपकरणों को भी सपोर्ट कर सकता है।
2 Ton के लिए सोलर सिस्टम
2 Ton की AC बिजली खपत काफी ज्यादा करती है। यह सामान्य तौर पर 2000 वॉट से 3000 वॉट तक बिजली खपत कर सकती है। ऐसे में इसके लिए 3.5KW से 5KW तक का सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। इस क्षमता के सोलर सिस्टम में करीब 8-12 सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं। इसके साथ हाई-पावर सोलर इन्वर्टर और मजबूत बैटरी बैकअप सिस्टम भी जरूरी होता है। Solar Requirement
Disclaimer : यह पूरी जानकारी इंटरनेट की जानकारी के ऊपर पर आधारित है। सोलर सिस्टम लगवाने से हले एक्सपर्ट की राय जरूर ले।
