राजस्थान में यहां खत्म होगी बिजली की समस्याएं, 33/11 kV सब-स्टेशन का मिला तोहफा
Udaipur Times, Rajasthan News, जयपुर : प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा तहसील की ग्राम पंचायत दतियार के पंडावा गांव में मंगलवार को नए 33/11 केवी जीएसएस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए सब-स्टेशन का उद्घाटन राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस नए जीएसएस के शुरू होने से क्षेत्र के आमजन और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। सब-स्टेशन के चालू होने से अब क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्याएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। स्थानीय उपभोक्ताओं को अब बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज (कम वोल्टेज) की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा, और उन्हें निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति मिलेगी।
इस नए सब-स्टेशन के जुड़ने के साथ ही अब अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रतापगढ़ वृत्त के अधीन कुल 33/11 केवी जीएसएस की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। पंडावा के इस नए जीएसएस का प्रशासनिक और तकनीकी संचालन पीपलखूंट उपखण्ड के अधीन किया जाएगा।
