हरियाणा में बिजली कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, मांगों को लेकर आंदोलन जारी

 | 
हरियाणा में बिजली कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, मांगों को लेकर आंदोलन जारी 

Udaipur Time , Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की बिजली कर्मियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो 11 से 13 अगस्त तक होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल में गोहाना के कर्मचारी भी शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर तीन दिन की हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

आपको बता दें की बिजली कर्मचारी निगमों के निजीकरण के साथ-साथ पैरेलल लाइसेंस व्यवस्था और नए कृषि वितरण निगम के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में देने से कर्मचारियों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसका असर आम उपभोक्ताओं और किसानों पर भी पड़ने की आशंका है। धरने पर कर्मचारियों ने सरकार से इन प्रस्तावों पर दोबारा विचार करने की मांग की। उनका कहना है कि बिजली विभाग से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अभी तक उनका समाधान नहीं हुआ है।

बिजली कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News