Elevated Road : यहां बनेगा नया एलिवेटेड रोड; सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Elevated Road : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बवाना औद्योगिक क्षेत्र से लेकर औचंदी बार्डर तक लगभग 12 KM लंबा मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की दिशा में सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। दिल्ली सरकार ने इस योजना पर काम करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए लगभग 3.94 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस एलिवेटेड रोड के लिए विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन करेगी, जिसमें यातायात सर्वेक्षण, प्रारंभिक डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) आदि तैयार करने का काम भी शामिल होगा। यातायात जाम प्रभावित इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड बनने के बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र से लेकर हरियाणा तक आवाजाही आसान होगी। समय और ईंधन दोनों बचेंगे। Elevated Road
जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर औचंदी बार्डर तक मार्ग पर यातायात जाम से राहत का प्लान बनाया जाना है। जानकारी के मुताबिक बवाना-औचंदी रोड से कनेक्टिड जितनी भी सड़कें हैं, उनपर जाम खत्म हो। एलिवेटिड फ्लाइओवर को नरेला और कंझावला रोड से भी कनेक्ट करने की योजना है। बवाना रोड और बवाना-औचंदी रोड एक तरफ दिल्ली के दर्जनों बाहरी इलाके और दूसरी तरफ हरियाणा के कुछ क्षेत्रों को जोड़ती हैं। Elevated Road
लोगों को मिलेगी राहत
मिली जानकारी के अनुसार 12 KM लंबा यह सड़क बाहरी दिल्ली के व्यस्ततम मार्गाें से एक है। पिछले कुछ समय से पीक आवर के दौरान यहां भारी यातायात जाम रहता है। लोग लंबे समय से बवाना-औचंदी मार्ग पर एलिवेटिड कारिडोर बनाने की मांग कर रहे हैं। Elevated Road
इन क्षेत्रों को होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक एलिवेटेड रोड बनने के बाद बवाना के बाहरी इलाकों से हरियाणा बार्डर तक यातायात सुगम होने की उम्मीद है। Elevated Road इस रोड से रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, सुल्तानपुर डबास, पूठखुर्द, सेक्टर-3, बवाना, औचंदी गांव, बवाना जेजे कालोनी, नांगल ठकरान समत कई क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा।