उद्यापोल से कोर्ट चौराहे तक एलिवेटेड रोड को हरी झंडी

शहर में बाहरी यातायात के दबाव को कम करने के लिए काफी समय से लंबित एलिवेटेड रोड बनाने की मांग पूरी हो गई है। नगर विकास विभाग मंत्री शांति धारीवाल ने कल उदयपुर में इस रोड के लिए मंजूरी दे दी है।

 | 

शहर में बाहरी यातायात के दबाव को कम करने के लिए काफी समय से लंबित एलिवेटेड रोड बनाने की मांग पूरी हो गई है। नगर विकास विभाग मंत्री शांति धारीवाल ने कल उदयपुर में इस रोड के लिए मंजूरी दे दी है।

कल देर रात शासन सचिव गुरदयालसिंह संधू ने इसकी सुचना यु.आई.टी सचिव आर.पी शर्मा, यु.आई.टी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल तथा जिला कलेक्टर विकास भाले को भिजवाई।

यु.आई.टी सचिव आर.पी शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार द्वारा 70.14 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। इस कार्य के चलते हुए यातायात प्रभावित ना हो, उसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि एलिवेटेड रोड का डी.पी.आर प्रोजेक्ट लार्सन एण्ड टर्बो कंपनी बनाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News