एलीट मिस राजस्थान 2019 के उदयपुर ऑडिशन 7 जुलाई को

उदयपुर, 2 जुलाई 2019 । जीवन में कुछ कर गुजरने की क्षमता रखने वाली गर्ल्स को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी पैजेंट 'एलीट मिस राजस्थान 2019' के छठे संस्करण के आखिरी स्टेट ऑडिशन का 7 जुलाई, शनिवार को राज्य की लेकसिटी उदयपुर में आयोजन किया जा रहा है।

 | 

एलीट मिस राजस्थान 2019 के उदयपुर ऑडिशन 7 जुलाई को

उदयपुर, 2 जुलाई 2019 । जीवन में कुछ कर गुजरने की क्षमता रखने वाली गर्ल्स को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी पैजेंट ‘एलीट मिस राजस्थान 2019’ के छठे संस्करण के आखिरी स्टेट ऑडिशन का 7 जुलाई, शनिवार को राज्य की लेकसिटी उदयपुर में आयोजन किया जा रहा है।

उदयपुर शहर के रूप सागर स्थित होटल योइस (YOIS) में आयोजित होने जा रहे ऑडिशंस में जजेज को ऐसे टैलेंट की तलाश रहेगी जो कॉन्फिडेंस और स्टाइल से उन्हें इम्प्रेस कर फाइनल में अपनी जगह बना सके। सुबह 10 बजे से आरम्भ होने जा रहे ऑडिशंस में जजेज के तौर पर अर्चना ग्रुप के ओनर सौरभ पालीवाल, एलीट मिस राजस्थान 2019 के डायरेक्टर अल्पेश लोढ़ा, चुण्डा पैलेस के ओनर यदुराज सिंह, कैंपस प्रिंसेस 2018 और फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2019 की फाइनलिस्ट दिव्या कासलीवाल, टीवी शो ‘राजा बेटा’ फेम एक्ट्रेस आकांक्षा भल्ला और एक्टर, मॉडल, जयपुर कॉट्योर शो के डायरेक्टर गौरव गौड़ कंटेस्टेंट्स के हुनर को परखेंगे।

एलीट मिस राजस्थान 2019 के उदयपुर ऑडिशन 7 जुलाई को

अल्पेश लोढ़ा ने बताया कि इस नि:शुल्क सौंदर्य प्रतियोगिता में अब तक 90 गर्ल्स ने रजिस्टर किया है। इसके साथ ही गर्ल्स ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ भी हिस्सा ले सकती है। इस दौरान तीन राउंड्स होंगे, जिनमें फर्स्ट राउंड वॉक एंड इंट्रोडक्शन, दूसरा क्वेशचन आंसर राउंड और तीसरा पर्सनल इंटरव्यू राउंड होगा। जजेज़ मॉडल्स में कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड, कैटवॉक, सेल्फ प्रेजेंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, टैलेंट आदि की परख करेंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है की इस से पहले जयपुर में दो और जोधपुर में एक ऑडिशन का आयोजन किया जा चूका है। जिसमें टॉप 25 गर्ल्स का फाइनलिस्ट के लिए चयन किया जाएगा, साथ ही उदयपुर से चयन की गई गर्ल्स सीधा फाइनलिस्ट का टिकट हासिल करेंगी। कार्यक्रम का फिनाले 22 जुलाई को जयपुर की पांच सितारा होटल में संपन्न होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News