शर्मनाक: विवाहिता को निर्वस्त्र करने का प्रयास

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की इज्जत को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचों के सामने हुई शर्मनाक घटना में न सिर्फ महिला के साथ बदसलूकी की गई बल्कि आ

 | 

शर्मनाक: विवाहिता को निर्वस्त्र करने का प्रयास

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की इज्जत को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचों के सामने हुई शर्मनाक घटना में न सिर्फ महिला के साथ बदसलूकी की गई बल्कि आरोपियों ने उसके मुंह पर थूकते हुए साड़ी खींचकर निर्वस्त्र करने का प्रयास भी किया गया और मजे की बात यह है कि इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ मुकदर्शकों ने महिला की मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव में आई पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया हालांकि परिजनों ने संभालते हुए कानून की सहायता ली। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ अंबामाता पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

दरअसल मामला यह है की पीड़िता के पति ने उसके रिश्तेदार कुलदीप चौहान को वर्ष 2015 दिसंबर में ढाई लाख रुपए उधार दिए थे। इसके बाद कुलदीप द्वारा समय पर इन रुपयों का भुगतान नहीं करने पर पीड़िता के पति और उसके बीच लगातार विवाद चल रहा था। इस मामले के ज्यादा तूल पकड़े जाने के बाद समाज के लोगों ने इसमें दखल दिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कुलदीप और उसके परिवार वालों ने पैसा लौटाने और राजीनामा का बहाना बनाकर पीड़िता और उसके पति को समाज के एक धार्मिक स्थल पर बुलाया और वहां पर कुलदीप और उसके परिवार के लोगों ने पीड़िता की साड़ी उतार कर उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद समाज के पंचों ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया लेकिन वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में अंबामाता पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर कुलदीप और उसके परिवार के 5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News