शर्मनाक: बारहवीं की छात्रा ने प्राचार्य पर लगाया यौन दुराचार का आरोप

एक कलियुगी प्राचार्य पर मर्यादा को तार तार करते हुए अपनी ही नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ शारीरिक छेड़छाड़ और यौन दुराचार का आरोप लगा है। मामला उदयपुर के गोवर्धन विलास थाने का है। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रहने वाली बारहवीं की एक छात्रा ने अपने माता पिता के साथ थाने में आकर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल की काली करतूतों का खुलासा करते हुए उन पर यह घिनौना आरोप लगाया है। छात्रा और उसके माता पिता ने पुलिस से मांग की है की प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये।

 | 

गोवर्धन विलास थाना पुलिस के SHO भवानी सिंह राजावत ने बताया की छात्रा की लिखित शिकायत पर एक निजी स्कूल गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश सिंघवी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा ने बताया की प्रिंसिपल साहब पहले भी उनके साथ अश्लील वार्तालाप और गलत ढंग से छूते रहे है पहले तो छात्रा ने नज़रअंदाज़ किया और टोका भी सही लेकिन प्रिंसिपल साहब अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आये। फिर छात्रा ने अपनी माँ को बताया तो माँ ने भी लोक आज के भय से चुप रहने को कहा। लेकिन जब प्रिंसिपल साहब हद पार करने लगे और तो और तो छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उनसे अश्लील बात की और उनसे सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने लगे। इस पर छात्रा वहां से भाग आई और घर जाकर अपने माता पिता को बात बताई। तब उसके माता पिता के साथ थाने में आकर प्रिंसिपल साहब के कारनामो का कच्चा चिटठा खोला।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

छात्रा ने यह भी बताया की प्रिंसिपल सर 11वी के नम्बर आगे न भेजने और बारहवीं की परीक्षा में न बैठने देने की धमकी देकर उसे ब्लेकमेल करने की कोशिश कर रहे थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News