दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी की तैयारी
Udaipur Times, 8th Pay Commission : दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को महंगाई भत्ते यानी DA की अगली बढ़ोतरी का इंतजार है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को मूल वेतन का 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हुई अब अगला बदलाव 1 जुलाई 2026 से होना है। मौजूदा ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स के आधार पर अनुमान है कि इस बार DA में 3 से 4% की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 63 या 64% तक पहुंच सकता है।
DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर पड़ता है। यही वजह है कि करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशन भोगी अब सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। 8th Pay Commission
DA में बढ़ोतरी से महंगाई के बीच कर्मचारियों को थोड़ी अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलती है। पेंशन भोगियों के लिए इसी तरह की बढ़ोतरी को डीआर कहा जाता है। आमतौर पर केंद्र सरकार साल में दो बार DA में बदलाव करती है। यह बदलाव जनवरी और जुलाई से लागू होते हैं। जबकि इसकी घोषणा बाद में की जाती है। 8th Pay Commission
महंगाई भत्ता तय करने में एआई, सीपीआई, आईडब्ल्यू के आंकड़ों का अहम रोल होता है। इन आंकड़ों में यह देखा जाता है कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है। इसी आधार पर DA में बढ़ोतरी का फैसला किया जाता है। जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने DA को 58 से बढ़ाकर 60% किया था।
यह फैसला अप्रैल में घोषित किया गया था। लेकिन इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से मिला। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशन भोगियों को भी फायदा हुआ। अब जुलाई 2026 के लिए नए DA का इंतजार है। हालांकि अंतिम प्रतिशत सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तयमान आ जाएगा। 8th Pay Commission
मौजूदा आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 से DA में 3 से 4% तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी करती है तो DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। वहीं 4% की बढ़ोतरी होने पर यह 64% तक पहुंच सकता है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस पर आधिकारिक फैसला नहीं लिया है। इसका मतलब है कि कर्मचारी के बेसिक सैलरी पर मिलने वाला महंगाई का भत्ता बढ़ जाएगा।
उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 500 है तो 60% DA के हिसाब से उसे 300 DA मिलता है। 63 होने पर उसे 31500 और 64 होने पर 32,000 हो जाएगा। हालांकि वास्तविक सैलरी में बदलाव दूसरे भत्तों और नियमों पर भी निर्भर करेगा। केंद्र सरकार के बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के DA में बढ़ोतरी की है। 8th Pay Commission
आंध्र प्रदेश ने दो लंबित किस्तों को मंजूरी देकर कुल 4.55% की बढ़ोतरी की है। अरुणाचल प्रदेश और असम ने DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया है। बिहार में अलग-अलग वेतन आयोगों के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। उड़ीसा, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए DA में 2% की बढ़ोतरी कर इसे 60% किया है।
महाराष्ट्र ने पुराने DA के बकाया भुगतान को मंजूरी दी है। वहीं पश्चिम बंगाल ने अक्टूबर 2026 से DA में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। महंगाई भत्ता बढ़ने का असर सिर्फ हर महीने मिलने वाली सैलरी तक सीमित नहीं होता। कई मामलों में DA का इस्तेमाल पीएफ पेंशन और दूसरे लाभ की कैलकुलेशन में भी होता है। इसलिए DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के लंबे समय के वित्तीय लाभ पर भी असर पड़ सकता है। 8th Pay Commission
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों पेंशन भोगियों की नजर सरकार के अगले ऐलान पर है। जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA पर ऐलान की तारीख अभी साफ नहीं हुई है। लेकिन माना यही जा रहा है कि दिवाली से पहले पहले इसका ऐलान सरकार कर सकती है और ऐसे में सरकारी कर्मचारी खासकर जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उनको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है और उनकी बल्ले बल्ले हो सकती है यानी कि उनको त्यौहार पर यह सरकार तोहफा दे सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसका कोई साफ तौर पर संदेश नहीं दिया गया कि कब तक ऐलान होगा लेकिन कयासों का बाजार गर्म है और माना ही जा रहा है कि दिवाली से पहले पहले सरकार इसका ऐलान कर सकती है।