राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मिलने पर कर्मचारियों ने मनाई खुशियां
राजस्थान स्टेनोग्राफर एसोशिएसन ने घोषित सरकारी गजट में वरिष्ठ सहायक एंव वरिष्ठ सचिव को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मिलने पर मोहता पार्क में पटाखे जला कर ख़ुशी जाहिर की।

राजस्थान स्टेनोग्राफर एसोशिएसन ने घोषित सरकारी गजट में वरिष्ठ सहायक एंव वरिष्ठ सचिव को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मिलने पर मोहता पार्क में पटाखे जला कर ख़ुशी जाहिर की।
राजस्थान स्टेनोग्राफर एसोशिएसन के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाली ने कहा कि, अपनी मांगो को लेकर पिछले कई महीनों से स्टेनोग्राफर एसोशिएसन द्वारा कई बार प्रदर्शन किया गया, जिसमें अगस्त व जुलाई में कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया, फरवरी माह में पुरे दिन मोबाइल बंद रखे, जयपुर में धरना प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार की तरफ से सिर्फ आश्वासन मिला।
कर्मचारियों मांग है, कि प्रत्येक विभागाध्याक्ष को उपसचिव का पद मिले, मोबाइल खर्च सचिवालय के समान हो, ग्रेड 4200 पर जो स्टेनो कर्मचारी है उनका पदनाम बदल जाए जिसमे से एक मांग पूरी हुई और वरिष्ठ सहायक एंव वरिष्ठ सचिव को राजपत्र का दर्जा मिला। राजपत्र दर्ज मिलने सभी कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दोड़ पड़ी है।
श्रीमाली ने कहा कि बची हुई मांगो पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा और अगर जल्द निवारण नहीं किया गया, तो स्टेनोग्राफर एसोशिएसन द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा।