खेल-कूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कर्मचारियों ने दिखाया जोश
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की शैक्षणेत्तर कर्मचारियों की 11वीं कुलपति चल वैजयन्ती खेल कूद प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की शैक्षणेत्तर कर्मचारियों की 11वीं कुलपति चल वैजयन्ती खेल कूद प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष करण सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिन विश्ववद्यालय के विभिन्न अधिकारियों ने खेलों का अवलोकन किया एवं खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया।
इनमें डॉ. एस. आर. मालू, अधिष्ठाता, आर.सी.ए., डॉ. जे.एल.चौधरी, निदेशक डी.पी.एम., डॉ. वाई. के. भट्ट, निदेशक छा़त्र कल्याण, डॉ. उमाशंकर शर्मा, अध्यक्ष एम.पी.यू.टी. शिक्षक संघ, डॉ. एस.के. शर्मा, मीडिया प्रभारी, डॉ. बी.बी.एल.ठाकोर एवं श्री एस.एन.पंड्या, पूर्व सचिव क्रीड़ा मण्डल, सचिव क्रिड़ा मण्डल डॉ. अनिल व्यास, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, खेल प्रभारी आर.सी.ए. इत्यादि प्रमुख थे।

