हरियाणा में अब बिना वर्दी और नेम प्लेट नजर नहीं आएंगे कर्मचारी, प्रशासन ने दिए सख्त आदेश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार जिला प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और कार्यशैली को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार हिसार उपायुक्त (DC) कार्यालय में कार्यरत सभी ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए अब ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म (वर्दी) और नेम प्लेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक यह नया नियम आज से ही लागू कर दिया गया है। मगर आज कई कर्मी बिना वर्दी के आए उनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया और कुछ कर्मियों ने वर्दी सिलवाने की बात कही है। उनका कहना है कि आज तक वर्दी सिलवाने की जरूरत नहीं पड़ी। Haryana News
जानकारी के अनुसार बता दें उपायुक्त कार्यालय की स्थापना शाखा द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उपायुक्त महोदय द्वारा दिए गए मौखिक निर्देशों का धरातल पर सख्ती से पालन कराया जाए। Haryana News
प्रशासन की चेतावनी-
प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जारी आदेश में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि 16 सितंबर या उसके बाद कोई भी ग्रुप-D कर्मचारी बिना वर्दी या बिना नेम प्लेट के कार्यालय में ड्यूटी करता हुआ पाया गया, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। Haryana News ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक (विभागीय) कार्रवाई शुरू की जाएगी।