एमजी में रोजगार मेला आयोजित

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के प्लेसमेंट सेल शुक्रवार को पहली बार व्यापक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। स्थानीय व प्रान्तीय स्तर की लगभग 26 ब्राण्डेड कम्पनियों ने रोजगार मेले में अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुकूल छात्राओं की योग्यता व व्यक्तित्व की प्रोफाइल्स का मूल्यांकन किया और लगभग 128 छात्राओं का प्राथमिक चयन किया।

 | 
एमजी में रोजगार मेला आयोजित

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के प्लेसमेंट सेल शुक्रवार को पहली बार व्यापक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कला, विज्ञान,वाणिज्य तीनों संकायों की लगभग 500 से अधिक छात्राओं ने अपने कामकाजी भविष्य की सुखद व सुरक्षित संभावनाओं के साथ भावी कैरियर के प्रथम अनुभव को कम्पनियों के साथ साझा किया।

स्थानीय व प्रान्तीय स्तर की लगभग 26 ब्राण्डेड कम्पनियों ने रोजगार मेले में अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुकूल छात्राओं की योग्यता व व्यक्तित्व की प्रोफाइल्स का मूल्यांकन किया और लगभग 128 छात्राओं का प्राथमिक चयन किया। छात्राओं ने अपने शैक्षणिक योग्यता व कार्यक्षमता के अनुकूल रुचिकर क्षेत्र में अपना साक्षात्कार पूर्ण उत्साह व कौशल के साथ दिया। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से महाविद्यालय परिसर में मेले के दौरान उर्जस्वित चहल-पहल रही।

आयोजन के सुचारू संचालन हेतु शालीन जॉब्स डॉट कॉम कम्पनी द्वारा छात्राओं के डेटाबेस तैयार करने में अपूर्व सहयोग रहा। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. जयन्त शर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण समिति सदस्य डॉ. नीलम सिंघल, डॉ. अशोक सोनी, डॉ. रामसिंह भाटी, डॉ. रीतू हिरन, वीसीसीआई और एचआर क्लब उदयपुर के प्रभावी सहयोग एवं विद्यार्थियों के प्राथमिक चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा, उपाचार्य डॉ. यदुगोपाल शर्मा एवं उपाचार्य डॉ. ऋतु मथारु ने हर्ष व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News