हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 का एनकाउंटर और 4 गिरफ्तार

 | 
 हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 का एनकाउंटर और 4 गिरफ्तार 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार अल सुबह करीब 2 बजे हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूंडरी से फरल रोड के बीच ANC टीम और नशा तस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी नशीला पदार्थ चिट्टा की तस्करी करते थे। पकड़े गए आरोपियों में से तीन गांव मटौर के रहने वाले हैं, एक बड़सिकरी और एक जींद के गांव खेड़ी मसानियां का निवासी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ के दौरान कुल 6 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की ओर से 2 गोलियां चलाई, जिनमें से एक गोली ANC इंचार्ज प्रदीप की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी। Haryana News

गाड़ी को मारी टक्कर

पुलिस सूचना के आधार पर नाका लगाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए गाड़ी रोकी तो आरोपियों ने गाड़ी को और तेज भगा दिया और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण आरोपियों की गाड़ी खेतों में उतर गई और उनको पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 48 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। पुलिस ने नशा और गाड़ी को जब्त कर लिया। Haryana News

जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के मुताबिक यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हैं और उनके कब्जे से क्या-क्या बरामद हुआ है। मामले में विस्तृत खुलासा पुलिस की ओर से किया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि देर रात नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। Haryana News इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News