हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

 | 
हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली 

Udaipur Times, Haryana news : मॉडल टाउन आवास नंबर 100 में हुई बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या के मामले में हिसार CIA टीम ने बड़ा एनकाउंटर किया है!

रायपुर रोड फाटक के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है!

इस एनकाउंटर में दो आरोपी - भावेश और जानेश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं!

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी भावेश को गोली लगी है। वहीं दूसरा आरोपी जानेश बाइक से गिर गया जिससे उसका पैर टूट गया है।

मुठभेड़ के दौरान 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई और एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी है।


पुलिस ने मौके से 32 बोर का अवैध हथियार बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी भावेश पर पहले से ही 4 से 5 मुकदमे दर्ज हैं और दोनों आरोपी राजगढ़ के रहने वाले हैं।

इस वारदात का तीसरा आरोपी सोनू अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

हिसार पुलिस की ये बड़ी कामयाबी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News