हरियाणा पुलिस का एनकाउंटर ! हत्या करने जा रहा बदमाश ढेर, HC को लगी गोली लगी

 | 
हरियाणा पुलिस का एनकाउंटर ! हत्या करने जा रहा बदमाश ढेर, HC को लगी गोली लगी

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। जानकारी के अनुसार बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक हेड कॉन्स्टेबल के बाएं हाथ में गोली लगी। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान मिली जानकारी के अनुसार अटायल गांव निवासी गोपाल उर्फ गोपी (45) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग समेत अन्य संगीन अपराधों के 25 से अधिक मामले दर्ज थे। उसे दो मामलों में उम्रकैद की सजा भी हो चुकी थी। वह पैरोल जंप कर फरार चल रहा था। Haryana News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या की फिराक में घूम रहा था। इससे पहले भी वह उस व्यक्ति पर फायरिंग कर चुका था।

पुलिस को सूचना मिली

पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने मिली जानकारी के अनुसार बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल नहर के रास्ते एमपी माजरा, खूबडू होते हुए अटायल गांव की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर CIA-1 गन्नौर की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के करीब पहुंचते ही गोपाल ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने करीब 9 राउंड फायरिंग की। Haryana News

ये सामान बरामद 

मिली जानकारी के अनुसार ममता सिंह ने आगे बताया- उसने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से भी करीब 9 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें गोपाल मारा गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध हथियार, बिना नंबर की बाइक और कारतूसों के कई खोल बरामद किए। Haryana News

मुठभेड़ में ये पुलिसकर्मी शामिल

जानकारी के मुताबिक कार्रवाई में CIA-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव के नेतृत्व में टीम ने हिस्सा लिया। Haryana News टीम में PSI रविकांत, PSI ओमवीर, SI मुकेश, ASI विजेश्वर, ASI कृष्ण, हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल राकेश, कॉन्स्टेबल विकास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News