प्रोजेक्ट उत्कर्ष के सफल क्रियान्वयन के लिए आमुखीकरण कार्यशाला

जिले के 315 सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग व मोइनी फाउण्डेशन जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 'प्रोजेक्ट उत्कर्ष' के सफल क्रियान्वयन के लिए आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज डाइट सभागार में किया गया जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये 21 संस्था प्रधानों ने भाग लिया।

 | 
प्रोजेक्ट उत्कर्ष के सफल क्रियान्वयन के लिए आमुखीकरण कार्यशाला

जिले के 315 सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग व मोइनी फाउण्डेशन जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के सफल क्रियान्वयन के लिए आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज डाइट सभागार में किया गया जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये 21 संस्था प्रधानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिक्षा उप निदेशक भरत मेहता ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले गुणात्मक प्रभावों के बारे में प्रकाश डाला। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कृष्णा चौहान ने सभी नोडल अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट में जुडने का आह्वान किया गया। मोइनी फाउण्डेशन के संस्थापक अरविन्द धानवी व निदेशक विजय व्यास ने कार्यशाला में प्रोजेक्ट की जानकारी दी तथा तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

साथ ही विनोद माथुर, पुष्पेन्द्र शर्मा व शांतिलाल व्यास ने भी अपने विचार रखे। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए अति. जिला शिक्षा अधिकारी खेल शंकर व्यास ने भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा नोडल स्तर पर होने वाली कार्यशाला का विस्तृत कार्यक्रम बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News